राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ गीत एक प्रेरणा- गणगीत - सत्य का आधार लेकर।

सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं।
शील में, औदार्य में हम, विश्व में सबसे बड़े हैं।।धृ।।

संघ की शाखा निरंतर, शक्ती की आराधना हैं।
राष्ट्र की नवचेतना के, जागरण की साधना हैं।
ध्येय पथ पर अडिग होकर, पैर अंगद से गडे है।।१।।
सत्य का आधार लेकर...

विश्व में फहराएंगे हम, देव संस्कृती की पताका।
जगत को संदेश देंगे, हिन्दुओ की एकता का।
दूर कर अवरोध सारे, ध्येय पथ पर हम बढे हैं।।२।।
सत्य का आधार लेकर...

जीत ले विश्वास सब का, कर्म कौशल के सहारे।
बुद्धी बल से नष्ट कर दे, शत्रु के, षडयंत्र सारे।
संगठन का मार्ग दुर्गम, नियम संयम से चले हैं।।३।।
सत्य का आधार लेकर...

Comments

Popular posts from this blog

संघ गणगीत - कोटि-कोटि कण्ठों ने गाया माँ का गौरव गान है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ गीत एक प्रेरणा - संघ एकल गीत - नमन करें इस मातृभूमि को

संस्कृत गीत - मनसा सततं स्मरणीयम्